हजारीबाग में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फरार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के मल्लाह टोली निवासी राजेश सोनकर ने पत्नी वंदना देवी के सर पर गोली मार कर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को देवर सोनू के ट्यूशन से वापस घर पहुंचने पर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो अपनी भाभी को खून से लथपथ पाया।

देवर ने भाभी को उठाकर शेख बिहारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया।

वंदना देवी का मायके यूपी के आजमगढ़ है

बताया गया है कि वंदना देवी का मायके यूपी के आजमगढ़ है। वहीं आरोपी राजेश डेहरी ऑनसोन के खटीक मोहल्ला का रहने वाला है।

वर्तमान में ये लोग मल्हार टोली में रहकर झंडा चौक पर मनिहारी का सामान ठेला पर बेचने का काम करते है। दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।

दोनों के एक 15 दिन का बच्चा भी है। पति राजेश अपनी पत्नी वंदना पर हमेशा शक की नजरों से देखता था। इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई होती थी।

इसी बात से तंग आकर पति राजेश अपना कामकाज छोड़कर एक महीने से पत्नी के साथ ही रह रहा था। शुक्रवार को पति ने पत्नी को गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article