Latest Newsझारखंडझारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में सभी विभागों के अधिकारियों के प्रमोशन पर...

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में सभी विभागों के अधिकारियों के प्रमोशन पर रोक लगाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand HC) के न्यायाधीश जस्टिस Dr. S N पाठक की बेंच ने गुरुवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए राज्य में फ़िलहाल सभी विभागों के अधिकारियों को दिये जाने वाले किसी भी तरह के Promotion पर रोक लगाने का आदेश दिया है। अब इस मामले में अदालत 18 अगस्त को सुनवाई करेगा।

HC ने आदेश दिया कि प्रमोशन पर लगी रोक हटाई जाए

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में सरकार ने प्रमोशन (Promotion) पर रोक का आदेश जारी किया था। इसके बाद जनवरी 2022 में HC ने आदेश दिया कि प्रमोशन पर लगी रोक हटाई जाए।

HC ने यह आदेश WPS-1390/2021 मामले में दिया था। उक्त याचिका पर सुनवाई करते हुए Court ने कहा था कि सभी विभागों में सक्षम अधिकारियों को प्रोन्नति दी जाए।

इसी क्रम में 23-6-2022 को DGP ने आदेश जारी किया कि ASI को SI में प्रमोट किया जाएगा। इसमें यह प्रावधान किया गया कि ST-SC कैडर, जनरल क़ेटेगरी में भी प्रमोशन का लाभ ले सकते हैं।

इसके बाद प्रार्थी श्रीकांत दुबे एवं अन्य ने HC का दरवाज़ा खटखटाया। रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए HC ने राजभाषा विभाग के सचिव और DGP के आदेश पर रोक लगा दी है।

साथ ही कोर्ट ने डीजीपी (DGP)और राजभाषा के सचिव से जवाब भी मांगा है।

spot_img

Latest articles

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

खबरें और भी हैं...