लैंड स्कैम के आरोपी अमित अग्रवाल की बेल याचिका पर हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित…

झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में शुक्रवार को Bariyatu स्थित सेना की भूमि की खरीद बिक्री घोटाले मामले में आरोपित अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में न्यायाधीश SN प्रसाद की कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में शुक्रवार को Bariyatu स्थित सेना की भूमि की खरीद बिक्री घोटाले मामले में आरोपित अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में न्यायाधीश SN प्रसाद की कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

ED कोर्ट ने अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी

ED कोर्ट ने अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद अग्रवाल ने High Court में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है।

बरियातू स्थित 4.55 एकड़ सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में ED ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, कारोबारी विष्णु अग्रवाल, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम,अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के खिलाफ Charge Sheet दाखिल की है। मामले को लेकर ED ने ECIR 1/2023 दर्ज किया है।

Share This Article