Latest Newsझारखंडबाबूलाल, अर्जुन मुंडा और अन्य नेताओं के खिलाफ नहीं होगी पीड़क करवाई,...

बाबूलाल, अर्जुन मुंडा और अन्य नेताओं के खिलाफ नहीं होगी पीड़क करवाई, जानिए मामला…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) से पूर्व मुख्यमंत्री और BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश, विधायक CP सिंह, ढुल्लू महतो, कुशवाहा शशि भूषण, समरी लाल, नवीन जायसवाल के अलावा बिरंची नारायण सिंह, सांसद प्रदीप कुमार वर्मा, रविंद्र कुमार राय, यदुनाथ पांडेय, शिवशंकर उरांव, अमित कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, ललित ओझा, रमेश कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, उमेश कुमार, नीलम चौधरी, अमित कुमार मंडल, अशोक कुमार बड़ाईक, आरती कुजूर आदित्य प्रसाद, सिद्धू माझी, शत्रुघ्न सिंह को बड़ी राहत मिली है।

अदालत ने बुधवार को सभी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को बरकरार रखते हुए अगली सुनवाई तक विस्तार दिया है। इसके साथ अदालत ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल, 2023 को रांची में सचिवालय मार्च के दौरान BJP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। मामले को लेकर धुर्वा थाना में कांड संख्या 107/2023 दर्ज किया गया था।

इसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों Babulal Marandi, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के अलावा छह सांसदों सहित 41 लोगों पर धुर्वा थाना में केस दर्ज किया गया, जिसका कांड संख्या 107/2023 है।

आरोपितों पर उपद्रव करने, दंगा भड़काने, सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अपराध के लिए उकसाने और दूसरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

spot_img

Latest articles

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

शिरडी में सम्मानित हुए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और सुनील निकम

शिरडी परिक्रमा यात्रा 2026 में देश-विदेश से जुटे लाखों श्रद्धालु शिरडी: साईं नगरी शिरडी में...

खबरें और भी हैं...