झारखंड

खूंटी, लोहरदगा व सिंघभूम में महिला वोटर करेंगी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

झारखंड में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के पहले चरण की तीन सीटों- खूंटी, लोहरदगा और सिंहभूम में 13 मई को मतदान होना है।

Jharkhand Loksabha Election : झारखंड में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के पहले चरण की तीन सीटों- खूंटी, लोहरदगा और सिंहभूम में 13 मई को मतदान होना है। इन तीनों सीटों पर पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या अधिक है।

इस वजह से राजनीतिक दल भी महिला वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि 2019 में खूंटी लोकसभा सीट (Khunti Lok Sabha seat) से अर्जुन मुंडा ने सिर्फ 1445 वोटों से जीत दर्ज की थी।

सिंहभूम में पुरुषों से 22,567 महिला वोटर ज्यादा

सिंहभूम सीट में दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। इस सीट में दोनों महिला उम्मीदवार आमने-सामने हैं। कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थामने वाली गीता कोड़ा के सामने JMM की उम्मीदवार जोबा मांझी हैं। दोनों ही महिला वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 14,32,963 मतदाताओं में से 7,27,734 महिला मतदाता और 7,05,167 पुरुष मतदाता हैं। इस हिसाब से 22,567 महिला वोटर अधिक हैं।

यह पारंपरिक रूप से झारखंड पार्टी और कांग्रेस का गढ़ रहा है। दोनों दल पांच-पांच बार इस सीट से जीत दर्ज कर चुकी हैं। 2019 में गीता कोड़ा ने भाजपा के लक्ष्मण गिलुआ को हराया था।

लोहरदगा में त्रिकोणीय मुकाबला

इस बार लोहरदगा में त्रिकोणीय संघर्ष होने की संभावना है। इस सीट से BJP के समीर उरांव, कांग्रेस के सुखदेव भगत और निर्दलीय चमरा लिंडा चुनावी अखाड़े में हैं।

इस सीट में भी महिला वोटरों की भूमिका अहम होगी। इस सीट में पुरुष मतदाताओं से महिला वोटरों की संख्या 12,214 अधिक है। इस लोकसभा क्षेत्र में 7,07,402 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 7,19,616 महिला मतदाता हैं। सभी दलों की नजर महिला वोटरों पर भी टिकी हुई है।

खूंटी सीट पर भी महिला वोटर का महत्व

खूंटी सीट में भी महिला वोटर निर्णायक भूमिका में रहेंगी। इस सीट पर BJP से अर्जुन मुंडा और कांग्रेस से कालीचरण मुंडा चुनावी अखाड़े में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में पुरुष से 23,635 महिला मतदाता अधिक हैं।

इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6,67,946 महिला मतदाता हैं, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,44,311 है। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से महज 1,445 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker