Latest NewsझारखंडRIMS और सरकार को झारखंड हाईकोर्ट का नोटिस

RIMS और सरकार को झारखंड हाईकोर्ट का नोटिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रिम्स RIMS में भर्ती मरीजों की भोजन व्यवस्था के लिए जारी टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद अदालत ने रिम्स, राज्य सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने चार सप्ताह में सभी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने कहा है कि इस बीच अगर टेंडर पर निर्णय किया जाता है, तो यह कोर्ट के अंतिम फैसले से प्रभावित होगा।

इस संबंध में ओम इंटरप्राइजेज कंपनी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज ने अदालत को बताया कि जेम पोर्टल को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ एक एमओयू किया है और रिम्स ने एक मामले में हाई कोर्ट के खंडपीठ को बताया है कि एमओयू एवं केंद्र सरकार का संकल्प राज्य सरकार तथा उनकी एजेंसियों पर अनिवार्य रूप से लागू होता है।

इसके बावजूद रिम्स ने भोजन व्यवस्था के लिए जेम पोर्टल की बजाय सितंबर 2020 में सीधी निविदा निकाली है, जबकि इससे संबंधित सेवा जेम पोर्टल पर सूचीबद्ध है।

अपराजिता भारद्वाज ने कहा कि रिम्स को जेम पोर्टल पर ही निविदा जारी करनी चाहिए थी।

प्रार्थी भी जेम पोर्टल पर संबंधित सेवा के लिए सूचीबद्ध आपूर्तिकर्ता है।

ऐसे में रिम्स की ओर से जारी टेंडर को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। इसलिए टेंडर को रद्द कर देना चाहिए।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...