झारखंड : पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर पति पर टांगी से हमला, घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : लातेहार के नेवाड़ी पंचायत के भटवाटोली गांव में अपनी पत्नी के साथ हो रहे छेड़खानी (Flirting) का विरोध करने पर पति पर मनचलों ने धारदार हथियार से हमला किया।

इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर (Rims Reefer) कर दिया गया है। वहीं पीड़िता ने इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

उसने बताया कि वह घर पर अकेली थी। उसे अकेला देख कर भटवाटोली निवासी बलिराज दुबे और उसका दामाद दिनेश तिवारी (Dinesh Tiwari) उसके घर में घुस कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

जब उसने शोर मचाया तो उसकी बेटी संध्या बचाव करने वहां पहुंची। इसी बीच बेटी ने अपने पिता को Mobile पर इसकी सूचना दी।

झारखंड : पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर पति पर टांगी से हमला, घायल - Jharkhand: Husband attacked with leg for opposing molestation of wife, injured

महिला का पति बुरी तरह से जख्मी हो गया

सूचना मिलते ही उसके पिता अरुण तिवारी खेतों से दौड़ कर घर आये। जब पति घर पर पहुंचा तो दिनेश तिवारी ने उसके घर में रखे एक टांगी से उसपर हमला कर दिया।

वे लोग उसे एवं उसकी बेटी को भी लाठियों से पीटने लगे। इस हमले में महिला का पति बुरी तरह से जख्मी हो गया है। बाद में उसके पति को बेहोश देख कर वे लोग वहां से भाग गये।

घायलावस्था में अरुण को सदर अस्पताल (Sadar Hospital) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

Share This Article