बड़ी खबर: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ कई जिलों के डीसी बदले, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के डीसी बदले गए, सरकार का अहम फैसला, जानिए किस जिले में किसे मिली नई जिम्मेदारी और क्या पड़ेगा असर।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फैसले में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फैसले के तहत राज्य के कई जिलों के डीसी बदल दिए गए हैं। कार्मिक विभाग ने इसका आधिकारिक आदेश शुक्रवार को जारी किया। जारी आदेश के मुताबिक, कई डीडीसी को प्रमोट कर डीसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को उनके विभागीय पद से हटाकर जिला की कमान दी गई है। जिन अधिकारियों के पास फिलहाल कोई प्रभार नहीं है, उन्हें कार्मिक विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

ये हैं जिलों के नए डीसी

  • राजीव रंजन : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)
  • संदीप कुमार : लातेहार
  • अनन्य मित्तल : गढ़वा
  • दिलेश्वर महतो : गुमला
  • मेघा भारद्वाज : पाकुड़
  • लोकेश मिश्रा : गोड्डा
  • शशि प्रकाश सिंह : देवघर
  • उत्कर्ष गुप्ता : कोडरमा
  • हेमंत सती : हजारीबाग
  • मनीष कुमार : पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा)
  • ऋतुराज : रामगढ़
  • रवि आनंद : चतरा
  • दीपक कुमार दुबे : साहिबगंज
  • दिलीप प्रताप सिंह शेखावत : पलामू
  • सौरभ कुमार भुवानिया : खूंटी
  • संदीप कुमार मीना : लोहरदगा
  • आलोक कुमार : जामताड़ा

इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक स्तर पर काफी अहम माना जा रहा है और माना जा रहा है कि इससे जिलों में कामकाज की रफ्तार और बेहतर होगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।