रांची: झारखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें उपायुक्तों के साथ-साथ कई जिलों के SP भी बदल दिए गए हैं। कुल 42 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला, पलामू, गढ़वा समेत कई जिलों के एसपी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव से पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 42 IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 42 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी बदले गए, पुलिस व्यवस्था में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, पूरी लिस्ट जारी।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
