अमेरिका ने फिर बदला रुख, रूसी तेल खरीद पर छूट 16 मई तक बढ़ाई

30-word Hindi Tagline: अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट की अवधि 16 मई तक बढ़ाई, पहले सख्ती के संकेत के बाद बदला रुख, वैश्विक तेल बाजार और भारत पर असर।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद की अनुमति देने वाली छूट की अवधि को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है, जबकि कुछ दिन पहले ही उसने यह विशेष राहत देने संबंधी कदम को आगे नहीं बढ़ाने की बात कही थी। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी कर रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों से छूट की अवधि को 17 अप्रैल या उससे पहले समुद्र में मौजूद तेल के लिए 16 मई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले अमेरिका ने भारत को पांच मार्च से एक महीने के लिए रूसी तेल खरीदने पर प्रतिबंधों से छूट दी थी।

इसके कुछ दिन बाद कई अन्य देशों को भी इसी तरह की छूट दी गई थी जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई। अमेरिका द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया सामान्य लाइसेंस ईरान, उत्तर कोरिया, क्यूबा या यूक्रेन के कुछ हिस्सों में स्थित किसी व्यक्ति, संस्था या संयुक्त उद्यम से जुड़े किसी भी लेनदेन को अधिकृत नहीं करता है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इससे पहले बुधवार को कहा था कि अमेरिका रूसी तेल और ईरानी तेल से जुड़ी छूट की अवधि को आगे नहीं बढ़ाएगा। अमेरिका एवं इस्राइल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध की शुरुआत करने के बाद से तेल कीमतें बढ़ने के मद्देनजर प्रतिबंधों में पहले दी गई छूट के कारण पोतों पर पहले से लदा रूस का 14 करोड़ बैरल तेल वैश्विक बाजारों तक पहुंचा। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के आदेश में कहा गया, ”17 अप्रैल, 2026 से प्रभावी सामान्य लाइसेंस संख्या 134ए, जो 19 मार्च, 2026 को जारी किया गया था और जिसकी अवधि 11 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो गई थी, की जगह अब सामान्य लाइसेंस संख्या 134बी को लागू किया जाएगा।”

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।