ट्रंप समर्थित भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर का चुनाव हारे

अमेरिका में ओहायो गवर्नर चुनाव में ट्रंप समर्थित विवेक रामास्वामी को हार का सामना करना पड़ा। डेमोक्रेट एमी एक्टन ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थित भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में डेमोक्रेट एमी एक्टन से हार गए। ‘एनबीसी न्यूज’ की खबर के अनुसार 41 वर्षीय रामास्वामी 60 वर्षीय एक्टन से चुनाव हार गए, जो इस राज्य की पहली महिला गवर्नर चुनी गई हैं। एक्टन ने 51 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए, जबकि रामास्वामी को 45 प्रतिशत से अधिक वोट मिले।

‘सी-एसपीएन’ की खबर के अनुसार, ओहायो में अपनी हार स्वीकार करते हुए रामास्वामी ने कहा, ‘‘यह एक कड़ा मुकाबला था और कभी-कभी दोनों ही पक्षों की ओर से काफी तीखी बयानबाजी भी हुई… लेकिन इस कमरे में मौजूद हम सभी लोगों को उनके प्रशासन की सफलता की उम्मीद और कामना करनी चाहिए।’’ इस अरबपति नेता ने माता-पिता, पत्नी एवं सास-ससुर को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इस बीच, भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अमी बेरा ने कैलिफोर्निया के तीसरे संसदीय क्षेत्र से प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से जीत दर्ज की, जबकि कैलिफोर्निया के 17वें संसदीय क्षेत्र से डेमोक्रेट रो खन्ना भी दोबारा अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित हुए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।