हजारीबाग के हरहुरू में NIA की टीम ने उदय साव और प्रदीप साव के घर मारा छापा

हजारीबाग के हरहुरू इलाके में एनआईए ने उदय साव और प्रदीप साव के दो घरों पर छापेमारी की। तलाशी जारी है, लेकिन कार्रवाई के कारणों का खुलासा नहीं हुआ।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार सुबह हजारीबाग के हरहुरू इलाके में शहीद सुभाष बारला मार्ग पर स्थित दो घरों में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ये घर उदय साव और प्रदीप साव के हैं, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इस इलाके में घर बनाए हैं। NIA की टीम अभी भी दोनों जगहों पर तलाशी ले रही है। हालांकि, छापेमारी के कारणों और इससे जुड़े मामले के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।