जमशेदपुर में जानलेवा बानी गर्मी, पिछले 24 घंटो में 2 की मौत, पारा 42 पर पहुंचा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: झारखंड के कई शहर भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्मी यहां जानलेवा हो गई है। जमशेदपुर में पहली बार पारा 42 डिग्री पहुंचा तो बागबेड़ा में लू से एक महिला की मौत हो गई।

दूसरी ओर सरायकेला जिले के राजनगर के शिक्षक की लू से जान गई। दोनों जिलेां में चार छात्रा भीषण गर्मी के कारण बेहोश हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान के मामले में पलामू में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। गढ़वा शहर दूसरे स्थान पर रहे जहां पारा 42 डिग्री पर रहा।

मौसम केंद्र के मुताबिक पलामू प्रमंडल के अलावा गिरिडीह, देवघर, समेत अन्य जगहों पर भी तेज लू चल रही है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी ला नीना स्टैंडर्ड फेज पर चला गया है। इस कारण बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नम हवा का बहाव नहीं हो रहा है। इसी वजह से यहां तापमान बढ़ रहा है

Share This Article