जमशेदपुर में युवती से छेड़खानी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के उलियान में विगत 15 जुलाई को युवती से छेड़खानी करने वाले सूरज कुमार और दशरथ को कदमा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों सोनारी खूंटाडीह के निवासी हैं।

कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान युवती ने की है।

बाइक नंबर और हुलिया के आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंची। युवती ने आरोपितों का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया था।

घटना के दिन योगा क्लास कर घर लौट रही युवती से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की थी।

उसके घर तक पीछा किया था। युवती के विरोध पर फब्तियां कसते हुए भाग निकले थे।

युवती ने घर जाकर स्वजनों को इसकी जानकारी दी। कदमा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस को छेड़खानी करने वाले युवकों का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया था। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी।

युवती ने पुलिस को जानकारी दी थी कि बाइक के पीछे बैठा युवक उसके शरीर को छूते हुए निकल गया घर के पास सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिसमें युवकों की गतिविधि कैद हो गई थी।

Share This Article