कैपिटोल हिल के संचालक संजय भाटिया से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

रांची के होटल कैपिटोल हिल के संचालक संजय भाटिया से प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Capitol Hill Hotel : राजधानी रांची के प्रतिष्ठित होटल कैपिटोल हिल के संचालक संजय भाटिया उर्फ टिनू भाटिया से गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगनेवाले ने विदेशी नंबर से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।

सूचना मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी शहर के कई कारोबारियों को प्रिंस खान के नाम पर धमकी मिल चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से राजधानी के कारोबारी वर्ग में चिंता और दहशत का माहौल है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वाकई गिरोह सक्रिय है या फिर कोई उसके नाम का दुरुपयोग कर रहा है?

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।