गोली मारकर अपराधियों ने युवक को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने पड़ोसी पर…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Criminals killed the Young Man: गुरुवार की रात लगभग 10 बजे जमशेदपुर परसूडीह थाना अंतर्गत छोलागोड़ा निवासी अभिषेक हेंब्रम (40) की गुरुवार रात 10 बजे गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई।

घटना के बाद मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से अभिषेक को TMH पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गोली अभिषेक की बाईं ओर पंजड़ी में लगी

सूचना पाकर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम (Law and Order Tauqeer Alam) और थाना प्रभारी फैज अहमद भी टीएमएच पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

DSP तौकीर आलम ने बताया कि पत्नी ने हत्या का आरोप पड़ोसी रौशन हेंब्रम पर लगाया है। उसने बताया कि पति अभिषेक घर पर थे।

इस बीच रौशन के साथ भोला और अन्य युवक पहुंचे और अभिषेक के साथ उलझने लगे। इस बीच रौशन ने अभिषेक को गोली मार दी। गोली अभिषेक की बाईं ओर पंजड़ी में लगी।

Share This Article