दिनदहाड़े यात्री से छिनतई और फायरिंग, दो लोग जख्मी

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से इसकी जानकारी ली। इसके बाद शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Passenger Robbed and Shot, Two Injured: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना अंतर्गत सकलपुर गांव में मंगलवार की सुबह दिन-दहाड़े Bike सवार अपराधियों ने एक यात्री से छिनतई की घटना को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं अपराधियों को पकड़ने का प्रयास करने पर उन्होंने Fireing शुरू कर दी जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान देवघर जिले के करों थाना अंतर्गत चोकियारी गांव के हराधन मुर्मू व मदनकट्टा गांव के महेंद्र साव के रूप में हुई है।

मदनकट्टा स्टेशन पर हुई छिनतई

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा-मोकामा Train से एक यात्री जामताड़ा के मदनकट्टा Station पर उतरा। उसी वक्त Bike सवार अपराधी सामान छीनकर भागने लगे। जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को शोर मचाकर मदद की गुहार लगायी। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अपराधियों ने Fireing शुरू कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से इसकी जानकारी ली। इसके बाद शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

Share This Article