झारखंड में जेटेट परीक्षा कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुराने विधानसभा से नए विधानसभा तक पैदल मार्च

झारखंड के युवा शिक्षक: भविष्य के लिए न्याय और जेटेट परीक्षा की मांग

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर सोमवार को अभ्यर्थियों ने धरना-प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ रैली निकालते हुए अभ्यर्थियों ने पुराने विधानसभा से नए विधानसभा तक पैदल मार्च किया। इस रैली में राज्य के विभिन्न जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

अभ्यर्थियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। इसके बावजूद सरकार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर रही है। उनका कहना है कि राज्य के कई युवा बीते 7 से 9 वर्षों से जेटेट परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने बताया कि बीएड और डीएलएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी परीक्षा आयोजित नहीं होने के कारण वे शिक्षक नहीं बन पा रहे हैं। इससे हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल और राज्य सरकार से जल्द से जल्द जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग की। उनका कहना है कि झारखंड गठन के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन राज्य में जेटेट परीक्षा नियमित रूप से आयोजित नहीं की जा रही है, जिससे युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और घेराव जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।