
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को संपन्न समाज से गरीब बेटियों की शादी में आगे आने की अपील की। ओरमांझी प्रखंड मैदान में आयोजित शौंडिक समाज के पारिवारिक भव्य मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आदित्य साहू ने कहा कि समाज की ग़रीब बेटियों को शादी कराने के लिए यथासंभव समाज के संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए।

उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर समाज को आगे बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही समाज को शिक्षा से जुड़ने का आह्वान किया। श्री साहू ने कहा कि शिक्षा से ही एक विकसित और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

