झारखंड में मानसून की सक्रियता कम, आज से कुछ और डाउन होगा, भारी बारिश…

19 जुलाई से मौसम राज्य में सक्रिय मानसून (Monsoon) और कमजोर पड़ सकता है। कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) में दूसरे चरण में अभी भी मानसून की सक्रियता कम दिख रही है। इस वजह से कहीं कहीं थोड़ी बारिश (Rain) पड़ रही है।

कहीं थोड़ी ज्यादा भी पड़ रही है। पिछले 24 बोकारो जिला में 22 mm बारिश हुई, तो सिमडेगा (Simdega) में 11 mm।

19 जुलाई से मौसम राज्य में सक्रिय मानसून (Monsoon) और कमजोर पड़ सकता है। कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

भारी बारिश की संभावना नहीं है। 22 जुलाई तक छिटपुट बारिश छोटी रह सकती है।

20 जुलाई से आंशिक बादल

रांची मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic circulation) के कारण बीते 17 और 18 जुलाई को बारिश हुई।

20 जुलाई से कुछ जिलों में धूप के साथ आंशिक बादल के भी छाये रहने की संभावना है।

राजधानी रांची (Ranchi) की बात करें तो 22 जुलाई तक राजधानी में आंशिक बादल छाये रहेंगे।

पांच दिनों तक तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। न्यूनतम 23 और अधिकतम तापमान 30 °C बना रहेगा।

TAGGED:
Share This Article