रांची : राजमहल से झामुमो सांसद विजय हांसदा विवाह बंधन में बंध गए हैं। बुधवार को उन्होंने बहु बाजार स्थित चर्च में सुप्रिया मुर्मू के साथ शादी रचायी। इस पावन अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों और गणमान्य लोगों ने नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएँ देते हुए सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे, विधायक मथुरा प्रसाद महतो,राजमहल विधानसभा विधायक एम टी राजा, बोरिया विधानसभा विधायक धनंजय सोरेन सहित अन्य उपस्थित रहे।



