राज्यसभा चुनाव: झामुमो दोनों सीटों पर उतार सकती है उम्मीदवार, मुख्यमंत्री आवास में हुई मंत्रियों की बैठक

राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम आवास में झामुमो मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी और रणनीति पर चर्चा हुई, अंतिम फैसला हेमंत सोरेन लेंगे

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि झामुमो राज्यसभा की दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि संभावित नामों को लेकर चर्चा जरूर हुई है, लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेना है। उन्होंने कहा कि अभी किसी नाम पर सार्वजनिक रूप से कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

वहीं मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने भी संकेत दिए कि झामुमो दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के पक्ष में है। हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी किस रणनीति के तहत चुनाव मैदान में उतरेगी और उम्मीदवारों का चयन किस आधार पर होगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को राज्यसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजर मुख्यमंत्री और झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन के फैसले पर टिकी है, जो उम्मीदवारों के नाम और चुनावी रणनीति पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।