दिल्ली होटल अग्निकांड: पुलिस ने फरार ‘प्रबंधक’ जय मिश्रा का पता लगाने की कोशिशें तेज़ कीं

मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद फरार आरोपी जय मिश्रा की तलाश तेज हो गई है, दिल्ली पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक होटल में लगी भीषण आग के मामले में फरार जय मिश्रा की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जांचकर्ताओं ने मिश्रा की तलाश तेज कर दी है। माना जा रहा है कि मिश्रा ने उस होटल के संचालन और प्रबंधन में मुख्य भूमिका निभाई थी, जहां बुधवार सुबह आग लगी थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।