जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Jamshedpur, Jharkhand, JNAC, public grievances, street light issue, cleanliness drive, garbage collection, Mukul Mishra, Saryu Rai, East Singhbhum DC, civic issues

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिला और एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मूल रुप से जेएनएसी द्वारा जनहित से जुड़े अहम कार्यों के क्रियान्वयन में बरती जा रही उदासीनता को रेखांकित किया गया। ज्ञापन में डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था में व्यापक अनियमितता एवं अनेक क्षेत्रों में संतोषजनक, सेवा का अभाव, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था न होने तथा इसके कारण नागरिकों को गंभीर असुविधाओं का सामना करने की बात लिकी गई है।

ज्ञापन में खराब स्ट्रीट लाइटों और हाईमास्ट लाइटों के मरम्मत न होने की बात तो लिकी ही गई है, इसके साथ ही विगत वर्ष कई बार रद्द होने के बाद जिन योजनाओं की निविदा निकाली गयी, उन कार्यों को अब तक नहीं शुरु करने की बात भी कही गई है। ज्ञापन में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत न होने, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और सही ढंग से रख-रखाव न होने, विधायक निधि से 6 ई-रिक्शा कचरा उठाव कार्य के लिए उपलब्ध कराया गया है फिर भी कचरा उठाव का कार्य बाधित होने संबंधित बातें भी लिखी गई हैं।

ज्ञापन में पूछा गया है कि जेएनएसी ने विगत दो माह पूर्व साफ-सफाई के लिए निविदा निकाला था लेकिन उसे रद्द कर दिया गया। दोबारा निविदा नहीं निकाली गई तो क्यों? ज्ञापन में जनसुविधाओं से संबंधित शिकायतों पर जेएनएसी समयबद्ध एवं प्रभावी न करने, शिकायत निवारण प्रणाली प्रभावी न होने आदि का भी जिक्र है। प्रतिनिधिमंडल में चुन्नू भूमिज, उषा यादव, भीम सिंह, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, विवेक पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, कुंअर अतुल सिंह, रणजीत कुमार, तारक मुखर्जी, विनोद सिंह, ललित सिंह, बुद्धेश्वर कर्मकार आदि मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।