

रांची: आगामी 30 अगस्त को कोलकाता के साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कोलकाता ओपन कराटे चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए झारखंड के खिलाड़ी वन्दे भारत से रवाना हुए। सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड के प्रणीत मोहक मिंज लड़कों के वर्ग में 8-10 वर्ष के आयु वर्ग में काता और 10 वर्ष के कुमिते स्पर्धा में भाग लेंगे। वहीं लड़कियों के वर्ग में अंजली कुमारी 15 वर्ष की आयु वर्ग में काता और 40 किलो से कम वजन वर्ग में कुमिते स्पर्धा में भाग लेकर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीम कोच राकेश तिर्की के साथ खिलाड़ी रवाना हुए। कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी कमिशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि झारखंड के खिलाड़ियों की तैयारी पूरी हो चुकी है राज्य में पदक आने की पूरी संभावना है। चयनित खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकेडमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा और राकेश तिर्की उमाशंकर महतो ने शुभकामनाएं दी।





