दर्दनाक हादसा! झारखंड में आसमानी बिजली गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: झारखंड के कर्रा थाना इलाके में आसमानी बिजली के गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी है।मृतक लोगों में मंगा मुंडा, पुना मुंडा, जीवन्ति मुंडाइन, जयमा मुंडाइन और आयुष मुंडा शामिल है।

घटना शनिवार करीब शाम 4 बजे के लगभग हुई है। सभी मृतक लरता डहू टोली, थाना- कर्रा के रहने वाले थे।

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया है। इस पूरे घटना की पुष्टि एसपी आशुतोष शेखर ने की।

उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि सभी का जल्द से पोस्टमार्टम कराया जाए।

एसपी ने बताया कि परिवार के पांचों सदस्य खेत में काम कर रहे थे।

इसी दौरान तेज़ बारिश होने लगी। परिवार के लोग खुद को बचाने के लिए एक पेड़ के नीचे छिपे थे। लेकिन, आकाशीय बिजली उसी पेड़ पर गिर गया।

जिस कारण पांचों की मौके पर मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई।

Share This Article