महिलाओं ने किया देवी मंदिर और पीपल पेड़ों का जलाभिषेक

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: कर्रा प्रखण्ड के डहकेला गांव में मंगलवार को महिलाओं ने देवी मंदिर और पीपल के पेड़ का जलाभिषेक किया।

वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं माथे पर पवित्र कलश लेकर गांव के देवी मंदिर पहंची और वहां देवी का जलाभिषेक किया।

बाद में महिलाओं ने गांव के कई पीपल पेड़ों का भी जलाभिषेक किया।

मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत के श्रद्धा जागरण प्रमुख मुसाफिर विश्वकर्मा ने कहा कि यह जलाभिषेक जन जागरण और लोगों में धर्म के प्रति अटूट श्रद्धा रखने का अवसर हैं।

कल्याण केंद्र के खूंटी जिला सचिव संजय पाठक ने कहा कि आज की महिला सरस्वती हैं। ज्ञान की प्रतिमूर्ति हैं तथा दुष्टों को संहार करने में सक्षम हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह शशि कुमार पांडेय ने कहा कि हमें लव जिहाद से बचने की आवश्यकता है।

आज देश में गलत तरीकों से बेटियों को ऐसे लोग अपने चंगुल में फंसाते जा रहे हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार साहू, जिला संगठन मंत्री साधो मुंडा, जिला प्रचारक सुशील कुमार मंडल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राम ध्यान सिंह, महिला जिला समिति की सीमा देवी, ममता देवी, गजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article