कोडरमा में महिला और तीन बच्चों की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: मरकच्चो थाना क्षेत्र के गरगडीहा में महिला समेत उसके तीन बच्चों का शव एक बंद पड़े खादान में मिलने के बाद मृतका के पिता राजधनवार के लोधीपुर निवासी युगल महतो ने थाना में आवेदन दिया।

आवेदन में उन्होंने मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एक नाबालिग समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

इसमें उन्होंने मृतका के पति उमेश यादव, ससुर बिगन महतो, सास फूलमति देवी, गोतनी नीलाम देवी, देवर अजय यादव, भोगत यादव, सोनू यादव (13 ) तथा लड़का के मामा वासुदेव यादव को आरोपी बनाया है।

आवेदन में बताया है की उसकी पुत्री गुड़िया देवी की शादी 15 वर्ष पूर्व गरगडीहा निवासी उमेश यादव के साथ हुई थी।

शादी के बाद से लगातार उक्त लोग उसकी पुत्री को दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। कई बार इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी।

19 जुलाई को भी उक्त लोग उसकी पुत्री के साथ मारपीट किए तथा उसकी पुत्री गुड़िया देवी व उसके तीनों बच्चे सूरज यादव, सत्यम यादव व शिवम यादव की हत्या कर गांव से तीन किलोमीटर दूर बंद पड़े पत्थर खदान मे फेंक दिया।

वहीं मामले को लेकर पुलिस ने मंगलवार को दो नामजद आरोपियों मृतका के ससुर विंगन महतो तथा मामा ससुर वासुदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया की अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article