
Pratul Shahdev Statement: झारखंड में बढ़ती अपराध दर और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने राज्य की हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “झारखंड की हर गली में रहमान डकैत घूम रहा है।” इससे साफ है कि आम जनता के बीच अपराधियों का डर बढ़ रहा है।
अपराध के डराने वाले आंकड़े
प्रतुल शाहदेव ने जनवरी 2020 से जनवरी 2026 तक के अपराध आंकड़े पेश किए:
• 10,113 रेप के मामले
• 11,000+ अपहरण
• 9,213 हत्याएं
• 60,000+ चोरी
• करीब 2.8 लाख संज्ञेय अपराध
उन्होंने कहा कि ये आंकड़े राज्य में अपराध के लगातार बढ़ते संकट को दिखाते हैं और स्थिति बेहद चिंताजनक है। भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था सुधारने के प्रति गंभीर नहीं है।
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य में बालू, कोयला और लोहा माफिया बेखौफ काम कर रहे हैं, और यह केवल राजनीतिक संरक्षण मिलने की वजह से संभव हो रहा है।
हाई कोर्ट की फटकार के बाद भी हालात जस के तस
प्रतुल ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय कई बार सरकार को कानून-व्यवस्था सुधारने की फटकार दे चुका है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस सुधार नहीं हुआ।
पुलिस का रिकॉर्ड भी कमजोर
प्रतुल शाहदेव ने पुलिस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सजा दिलाने में पुलिस पिछड़ रही है, खासकर रेप जैसे गंभीर मामलों में। उनका कहना है कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलेगी, अपराध पर रोक लगाना मुश्किल है।
भाजपा की मांगें है कि जनता का भरोसा दोबारा हासिल किया जाए। अपराधियों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई हो। खुफिया तंत्र को मजबूत किया जाए।
सिर्फ संसाधन नहीं, मजबूत इरादा जरूरी। अंत में प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पुलिस ने भले संसाधन बढ़ाए हैं, लेकिन जरूरत है मजबूत इरादे और सख्त अभियान की। तभी झारखंड में कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सकता है।
