ईडी में बड़ा उलटफेर! प्रभाकर प्रभात को बनाया गया रांची जोनल कार्यालय का नया जॉइंट डायरेक्टर, कई अधिकारियों का भी हुआ तबादला

ईडी में बड़ा फेरबदल, प्रभाकर प्रभात बने रांची के नए जॉइंट डायरेक्टर, अजय लुहाच रायपुर भेजे गए, कई अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसमें कई अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसी क्रम में प्रभाकर प्रभात को रांची जोनल कार्यालय का नया जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं, अब तक इस पद पर तैनात अजय लुहाच को रायपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रभाकर प्रभात को रायपुर से रांची लाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर, अजय लुहाच अब रायपुर जोनल ऑफिस में अपनी सेवाएं देंगे।

कई अधिकारियों का तबादला

ईडी के इस ट्रांसफर ऑर्डर में सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि देशभर के कई जोनल कार्यालयों में बदलाव किए गए हैं। अवनीश तिवारी को पणजी से चंडीगढ़ भेजा गया है। राकेश कुमार सुमन को कोच्चि से लखनऊ, मयंक पांडे को गुवाहाटी से मुंबई ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा प्रभाकर प्रभात को रायपुर से रांची और अजय लुहाच को रांची से रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलीं

सिर्फ तबादले ही नहीं, कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। अधिसूचना के अनुसार, अभयुदय ए. आनंद को कोच्चि जोनल कार्यालय, रामधन डागर को मुख्यालय और सत्यमकाम दत्ता को गुवाहाटी भेजा गया है। माधुर डी. सिंह को मुख्यालय से गुरुग्राम के साथ-साथ श्रीनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, राज कुमार को लखनऊ से मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि अजय लुहाच को रायपुर के साथ-साथ पणजी जोनल कार्यालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।