जामताड़ा में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक के पास गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गौराईनाला निवासी उत्पल मंडल बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। उत्पल के सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार सुधीर सिंह और कपिल राय भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों के सिर में चोट लगी है।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उत्पल के निधन से परिवार में मातम छा गया है। वहीं, जामताड़ा-दुमका मार्ग पर भी बाइक अनियंत्रित होने से मनोज मुर्मू और श्रीराम बास्की के घायल होने की सूचना है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।