रांची की सड़कों पर उतरी आइसा, मताधिकार बचाने सैनिक मार्केट से अल्बर्ट एक्का चौक तक हल्ला बोल

रांची में SIR के विरोध में उतरी आइसा। सैनिक मार्केट से अल्बर्ट एक्का चौक तक नागरिक मार्च निकाल चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ जताया विरोध।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi: राजधानी रांची की सड़कों पर बुधवार को उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध में आइसा के बैनर तले सैकड़ों लोग उतर आए। मताधिकार की सुरक्षा की मांग को लेकर सैनिक मार्केट से निकला यह नागरिक मार्च सरकार विरोधी नारों के साथ अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर एक विरोध सभा में बदल गया।
मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने SIR प्रक्रिया को तुरंत रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और दिल्ली में आंदोलनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

‘गरीबों और वंचितों का वोट छीनने की साजिश’: आइसा

सड़क पर उतरे छात्र-युवाओं और नागरिक संगठनों का कहना था कि SIR प्रक्रिया की आड़ में समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों—विशेषकर महिलाओं, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और दलितों के वोटिंग राइट्स पर खतरा मंडरा रहा है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।