चाईबासा में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने रंगेहाथों दबोचा

चाईबासा में एसीबी ने बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एनडीपीएस मामले में आरोपी को राहत देने का आरोप है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर एसीबी की टीम ने चाईबासा के बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बंदगांव थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी का नाम हटाने और उसे केस में राहत देने के बदले थाना प्रभारी ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

रिश्वत देने से इनकार करते हुए पीड़ित ने इसकी शिकायत जमशेदपुर एसीबी से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद गुरुवार को एसीबी की टीम ने पूरी तैयारी के साथ जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित ने थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये दिए, मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने छापेमारी कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम मनीष कुमार को अपने साथ जमशेदपुर ले गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।