नौ अक्टूबर को रिम्स शासी परिषद की 66वीं बैठक, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की नियुक्ति पर होगी चर्चा

रिम्स शासी परिषद की 66वीं बैठक 9 अक्टूबर को होगी। दवाओं, मैनपावर, उपकरणों, नियुक्तियों और लंबित योजनाओं समेत दो दर्जन से अधिक अहम एजेंडों पर चर्चा होगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिम्स शासी परिषद की 66वीं बैठक आगामी नौ अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री सह शासी परिषद के अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में रिम्स से जुड़े दो दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा होने की संभावना है। इस बार की बैठक उच्च न्यायालय के रिटायर्ड न्यायाधीश के बिना आयोजित होगी। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के अलावा रांची विश्वविद्यालय, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, रिनपास और एम्स नई दिल्ली के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

यह बैठक ऐसे समय में आयोजित की जा रही है, जब रिम्स में मरीजों के लिए दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सीय व तकनीकी मैनपावर, नए उपकरणों की खरीद, आधारभूत संरचना और कई लंबित योजनाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा, बैठक के दौरान रिम्स में लंबे समय से अटकी नियुक्तियों, विभागों में सुविधाओं की कमी, निर्माण योजनाओं और मरीजों से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए समयबद्ध निर्णय और जवाबदेही तय करने पर भी चर्चा हो सकती है। यदि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, तो आने वाले दिनों में रिम्स की चिकित्सा, शिक्षण और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इसी बीच नौ अक्टूबर को ही राजधानी रांची में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का भी आयोजन होना है, जिसे देखते हुए शासी परिषद के कई सदस्य इस दिन बैठक आयोजित करने को लेकर असहमत नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रिम्स में एमबीबीएस की सीटें भी 180 से बढ़ाकर 250 कर दी गई हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।