लोहरदगा में प्रेम-प्रसंग में हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: जिले के भंडरा में प्रेम प्रसंग (Love Affairs)में एक नाबालिग प्रेमी ने सहयोगी के साथ मिलकर मंगलवार रात दूसरे नाबालिग प्रेमी को मौत (Death) के घाट उतार दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद बुधवार देर रात खून से सने हथियार (Weapon) के साथ भंडरा थाना में सरेंडर (Surrender) कर दिया। वारदात लोहरदगा क्षेत्र के मुंदो गांव का है।

प्रेमिका को दुसरे से बात करने से जान गवानी पड़ी

भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार (Gautam Kumar) ने बताया कि नाबालिग लड़की रोहित से प्रेम (Love) करती थी। बाद में वह इसके दूसरे दोस्त से बात करने लगी तथा रोहित से बात करना छोड़ दिया।

इससे रोहित आग बबूला हो गया और वह बार-बार पवन व प्रेमिका को जान से मरने की धमकियां भी दे रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपित दोस्तों ने आक्रोश में आकर Planning करके रोहित को मार डाला। Police मामले की जांच कर रही है।

Share This Article