हजारीबाग के चरही मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: 3 की मौत, सांसद मनीष जायसवाल ने घायलों का जाना हाल

हजारीबाग के चरही घाटो मोड़ पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, कई घायल। सांसद मनीष जायसवाल ने घायलों का हाल जाना और सुरक्षा सुधार की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : हजारीबाग के चरही घाटो मोड़ पर शनिवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में तान लोगों की मौत हो गई, जबकि लोग गंभीर रुप से घायल हो हुए है। घटना को लेकर बताया जा रहा कि हजारीबाग की ओर से आ रहा चुना लदा अनियंत्रित ट्रेलर टेंपो, बस, 407 वाहन और सड़क किनारे लगी फल-पान की गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सांसद मनीष जायसवाल तुरंत हजारीबाग सदर अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चरही घाटो मोड़ पर लगातार होने वाली दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। अब तक इस स्थान पर दो दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सुरक्षा सुधार के लिए ओवरब्रिज निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग के रुके कार्यों को जल्द पूरा करना और टेंपो स्टैंड का स्थानांतरण अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार संबंधित विभागों से त्वरित और ठोस कदम उठाने की योजना बना रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।