
- पुरनाडीह परियोजना मे किया गया गेट मिटिंग
Khalari News : कोयला उद्योग मे 12 वा वेतन समझौता लागु करने हेतु जेबीसीसीआई 12 के अबिलम्ब गठन के मांग को लेकर पूर्णाडीह परियोजना मे गेट मीटिंग की गई।
गेटमिटींग मे वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन के मजदूर बिरोधि नीतियों के चलते कोयला मजदूरों का 12 वा वेतन समझौता अधर मे लटकता नजर आ रहा है।चार लेबर कोड का बहाना बनाकर केंद्र सरकार कोयला मजदूरों का वेज बोर्ड के प्रक्रिया को समाप्त करना चाह रही है।
कोयला मजदूरों के 11वा वेतन समझौता का समय 30 जून 2026 को ही समाप्त हो चुका है। जुलाई 2026 से 12 वा वेज बोर्ड लंबित है। पिछले कई बेज बोर्ड का अनुभव रहा है कि अगला वेज बोर्ड शुरु होने से दो माह पहले ही सरकार के द्वारा अधिसूचना जारी हो जाती थी लेकिन इस बेज बोर्ड मे अभी तक सरकार के तरफ से कोई पहल नही की गई है।इससे सभी ट्रेड यूनियन और मजदूर सशंकित है की यह बेज बोर्ड होगा या नही।
इसी आशंका को लेकर कोल इंडिया मे कार्यरत इंटक, एटक, एच एम एस, सीटू से संबंध केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 12 वा बेज बोर्ड को लेकर कोयला उद्योग मे आंदोलन का बिगुल फूँक दिया है। आंदोलन के पहली कड़ी मे सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालयों पर 10 अगस्त को विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
इसी आलोक मे एन के एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय पर दिनांक 10 अगस्त को 10 बजे सभी मजदूरों को भारी संख्या मे उपस्थित होने की अपील की गई। मजदूरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
गेट मीटिंग की अध्यक्षता सभी यूनियन के वरिष्ठ नेताओं ने सामूहिक रूप से किया जबकि संचालन गोल्डेन प्रसाद यादव ने किया। गेट मीटिंग को मुख्य रूप से ललन प्रसाद सिंह, प्रेम कुमार, बी एन पाण्डेय, शैलेश कुमार , कृष्णा चौहान, देवपाल मुंडा, सुधीर राय, ध्वजा राम धोबी,तौहीद आलम,हरेंद्र सिंह, अनुप रजक, सुशांत विश्नोई,इशान गंझु, राजेश परिहार ने सम्बोधित किया इस अवसर पर धनराज भोगता, प्रमोद पासवान, बिनोद कुमार, संजय गंझु, दिवाली गंझु, तेतरी देवी सहित पूर्णाडीह परियोजना के सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे।

