राज्यपाल संतोष गंगवार बोले- छात्रों को CM हेमंत की बात पर भरोसा रखना चाहिए, सरकार आपकी समस्याओं को लेकर गंभीर

राज्यपाल संतोष गंगवार ने आंदोलनरत छात्रों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भरोसे पर विश्वास रखने की अपील की और कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Santosh Gangwar : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने आंदोलनरत छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने छात्रों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बात पर भरोसा रखने की अपील की।

राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छात्रों के मुद्दों को लेकर जो भरोसा दिलाया है, उस पर विश्वास रखें। उन्होंने कहा कि छात्रों को उनकी समस्याओं को लेकर शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। राज्यपाल ने यह भी कहा कि वे हर समय छात्रों के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर छात्र अपनी समस्याएं लेकर उनके पास भी आ सकते हैं।

छात्रों से बोले- किसी राजनीतिक सहारे की जरूरत नहीं

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी आंदोलन कर रहे छात्रों से अपील की थी कि उन्हें किसी राजनीतिक दल की छत्रछाया की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि छात्रों की मांगें उनका अधिकार हैं और सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीरता से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि न उनकी पार्टी और न ही किसी अन्य राजनीतिक दल के संरक्षण की छात्रों को जरूरत है। जो भी वैधानिक मांगें हैं, उन पर पारदर्शी तरीके से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि छात्रों को न्याय सिर्फ मिलेगा ही नहीं, बल्कि यह साफ तौर पर दिखाई भी देगा।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को अलग-अलग तरीके से गुमराह करने और डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।

हेमंत सोरेन ने युवाओं से निर्भीक होकर अपनी बात सरकार के सामने रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की जरूरतों और उनकी अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आगे की व्यवस्था तैयार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की चिंता उनकी अपनी चिंता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के साथ पूरी पारदर्शिता के साथ न्याय किया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।