Homeझारखंडझारखंड : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, अगले 24 घंटे में...

झारखंड : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, अगले 24 घंटे में इन राज्यों में मौसम लेगा करवट

Published on

spot_img

रांची: जल्द ही झारखंड के मौसम (Jharkhand Weather) में बदलाव (Change) होने के आसार हैं। इसके चलते एक दिन बाद यानी 24 दिसंबर से आसमान (Sky) में बादल छा सकते हैं।

हालांकि इस बीच बारिश (Rain) होने की संभावना नहीं के बराबर है। लेकिन बादल छाने के चलते रात के तापमान में वृद्धि (Rise in Temperature) हो सकती है, लेकिन दिन के तापमान में मामूली कमी आ सकती है।

झारखंड : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, अगले 24 घंटे में इन राज्यों में मौसम लेगा करवट - Jharkhand: Low pressure in Bay of Bengal, weather will change in these states in next 24 hours

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में निम्न दबाव बना हुआ है। बावजूद इसके झारखंड (Jharkhand) पर इसका असर काफी देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) के अनुसार मौसम में आने वाले इस बदलाव का असर 27 दिसंबर तक रह सकता है। ऐसे में इस बदलाव के चलते लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

वर्तमान में राज्य में बनी हुई है ठंड की स्थिति

राज्य में ठंड कायम (Freezing Cold) है। दिन के दौरान सर्द हवा का रुख (Wind Chill) शांत रहा, इससे खिली धूप के कारण ठंड से राहत मिली। राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में कमी आयी है।

बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सबसे कम तापमान सिमडेगा 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के दौरान यहां कनकनी (Kankani) सबसे ज्यादा है।

राज्य में बोकारो को छोड़कर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।

झारखंड : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, अगले 24 घंटे में इन राज्यों में मौसम लेगा करवट - Jharkhand: Low pressure in Bay of Bengal, weather will change in these states in next 24 hours

राज्य के कुछ जिलों में ऐसा रहा न्यूनतम तापमान

रांची (Ranchi) में 8.8 डिग्री, जमशेदपुर (Jamshedpur) में 10.8, डालटनगंज में 8.4, बोकारो में 8.5, गिरिडीह में 10, रामगढ़ (Ramgarh) में 7.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में बादल छाने के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

spot_img

Latest articles

रांची सिविल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पॉलूस तिर्की को ठहराया दोषी

Jharkhand News: Ranchi Civil Court ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, इस मामले में की CBI जांच की मांग

Jharkhand News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Devghar News: देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

साहिबगंज अवैध खनन केस : निमाई चंद्र ने PMLA कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Jharkhand News: साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...