मंईयां सम्मान योजना में बड़ा अपडेट! रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं के खाते में आए ₹2,500

झारखंड की मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और धनबाद की 7.40 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में सितंबर 2026 की 2,500 रुपये की किस्त भेजी गई।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और धनबाद की महिलाओं के बैंक खातों में सितंबर 2026 की राशि भेज दी गई है। हर महिला के खाते में 2,500 रुपये भेजे गए हैं। धनबाद में 3 लाख 46 हजार 365 महिलाओं को कुल 86 करोड़ 59 लाख 12 हजार 500 रुपये मिले हैं। वहीं, रांची में 3 लाख 93 हजार 994 महिलाओं के खातों में 98 करोड़ 49 लाख 85 हजार रुपये भेजे गए हैं। दोनों जिलों को मिलाकर 7 लाख 40 हजार 359 महिलाओं के खाते में कुल 185 करोड़ 8 लाख 97 हजार 500 रुपये पहुंचे हैं। इस पैसे से महिलाएं पूजा की खरीदारी, बच्चों के कपड़े और घर की जरूरी चीजें खरीद सकती हैं।

वहीं, धनबाद में गोविंदपुर क्षेत्र की सबसे ज्यादा 50,413 महिलाओं को पैसा मिला है। झरिया में 44,279, बाघमारा में 44,136, धनबाद में 32,424, तोपचांची में 27,020 और निरसा में 23,703 महिलाओं के खाते में राशि भेजी गई है। वहीं, रांची में कांके की 31,483 महिलाओं को पैसा मिला है। टाउन अर्बन क्षेत्र में 25,893, मांडर में 22,936, सिल्ली में 21,269, बेड़ो में 20,555, रातू में 20,329 और चान्हो में 19,336 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक मदद देना है, ताकि वे अपनी जरूरतों के लिए पैसे खर्च कर सकें।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।