राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की जीत, गोवा को 4–1 से हराया

उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने अपने पहले मुकाबले में गोवा को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : उत्तर प्रदेश के झांसी में 10 से 21 अक्टूबर तक आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड ने शानदार जीत के साथ अभियान शुरू किया। टीम ने अपने पहले मुकाबले में गोवा को 4–1 गोल से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए।

मैच में गोवा ने 12वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से बढ़त बनाई। झारखंड के आतिश डोड़राई ने 24वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से बराबरी की, जबकि डेनिस केरकेट्टा ने 26वें मिनट में मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 41वें मिनट में दिलबर बारला ने पेनल्टी कॉर्नर से तीसरा गोल किया। 57वें मिनट में जोसेफ कोंगाड़ी ने मैदानी गोल कर स्कोर 4–1 कर दिया।

शानदार प्रदर्शन के लिए डेनिस केरकेट्टा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत पर खेल विभाग और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।