IPL 2027: 20वें सीजन में फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा, टीम ने किया ऐलान

News Aroma Desk
3 Min Read
IPL 2027: 20वें सीजन में फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा, टीम ने किया ऐलान
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IPL 2027: मुंबई इंडियंस की टीम ने IPL 2027 से पहले एक बड़ा ऐलान करते हुए एक बार फिर रोहित शर्मा को अपना कप्तान बनाने का निर्णय लिया है। बता दें, आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस का 20वां सीजन होगा। और टीम के 20वें सीजन में रोहित शर्मा टीम की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। शुक्रवार को फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी साझा की।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जीता

रोहित शर्मा साल 2011 में मंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे। उन्होंने बतौर कप्तान 2013 से 2023 तक टीम की कमान संभाली है। उनकी कप्तानी ने टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच बार साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL का खिताब जीता है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को अवसर देने और टीम की एकता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

Read more- Ranchi News: स्कूल के पास से 8वीं की छात्रा युवक के साथ हुई लापता, तलाश में जुटी पुलिस

नीता अंबानी ने जताई खुशी, रोहित ने कहा “यह उनके लिए गर्व की बात”

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को दोबारा टीम का कप्तान बनाए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि, टीम के 20वें सीजन में रोहित को कप्तानी करते देखना सभी के लिए बेहद खास होगा। उन्हें आशा है कि आने वाला सीजन टीम और मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के लिए कई यादगार पल लेकर आएगा।

वहीं, आकाश अंबानी ने कहा कि मुंबई इंडियंस के साथ रोहित का रिश्ता बेहद खास है। उनके अनुभव और नेतृत्व से टीम को भविष्य में काफी फायदा होगा। आगे कप्तानी मिलने पर रोहित शर्मा ने कहा कि मुंबई इंडियंस उनके जीवन का काफी महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी करना उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह 20वें सीजन की हर चुनौतियों के लिए तैयार हैं और पूरी टीम के साथ मिलकर टीम को जीताने की कोशिश करेंगे हैं।

Share This Article