ऑटोग्राफ देने पहुंचे क्रुणाल पांड्या पर फेंका गया जूता! झारखंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद मैदान में मचा हड़कंप

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में झारखंड पर जीत के बाद ऑटोग्राफ दे रहे क्रुणाल पांड्या पर फेंका गया जूता, वानखेड़े स्टेडियम में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Krunal Pandya shoe thrown: मैच जीता, फैंस से मिलने पहुंचे और तभी अचानक उनकी तरफ उछाल दिया गया जूता! भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में बड़ौदा और झारखंड के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा टीम ने झारखंड को 5 विकेट से हरा दिया।

मैच खत्म होने के बाद क्रुणाल बाउंड्री के पास पहुंचे, जहां कई फैंस उनका इंतजार कर रहे थे। क्रिकेटर भी समर्थकों को ऑटोग्राफ देने लगे।

लेकिन इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक दर्शक ने उनकी तरफ जूता फेंक दिया। क्रुणाल ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी उनकी ओर दूसरा जूता भी उछाल दिया गया। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए।

इस हरकत से क्रुणाल काफी नाराज नजर आए। उन्होंने जूता फेंकने वाले शख्स की तरफ उंगली उठाकर उसे चेतावनी भी दी।

हैरानी की बात यह रही कि इस घटना के बावजूद क्रुणाल ने अपना आपा नहीं खोया और कुछ देर बाद दोबारा फैंस को ऑटोग्राफ देने लगे। यहां तक कि उन्होंने एक फैन की जैकेट पर भी ऑटोग्राफ दिया।

वहीं, क्रिकेट की बात करें तो SMAT 2026 में क्रुणाल शानदार फॉर्म में हैं। उनकी कप्तानी में बड़ौदा ने अब तक 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं। गेंदबाजी में वह 11 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

लेकिन सवाल यह है कि अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे फैंस के बीच आखिर ऐसी हरकत करने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए स्टेडियम में और सख्ती जरूरी है?

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।