Latest Newsझारखंडझारखंड के मंत्री साइबर क्राइम का 'शिकार', लालपुर साइबर थाना में शिकायत...

झारखंड के मंत्री साइबर क्राइम का ‘शिकार’, लालपुर साइबर थाना में शिकायत दर्ज, डिजिटल सुरक्षा पर उठे सवाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Urban Development Minister sudivya kumar sonu : झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आधिकारिक फेसबुक पेज (Sudivya Kumar Sonu Facebook Page) हैक कर लिया गया।

गुरुवार दोपहर अचानक उनके पेज से अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए जाने लगे, जिससे उनके समर्थक और आम लोग हैरान रह गए। इस घटना के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

फेसबुक पेज रिकवरी की कोशिश नाकाम

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और उनकी टीम ने जैसे ही इस साइबर हमले की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत फेसबुक पेज को रिकवर करने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें अपना Admin Access नहीं मिल पाया, जिससे रिकवरी में परेशानी हुई।

लालपुर साइबर थाना में शिकायत दर्ज

घटना के बाद मंत्री की ओर से रांची के लालपुर साइबर थाना (Lalpur Cyber ​​Police Station) में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि 12 मार्च से मंत्री के फेसबुक पेज का एडमिन एक्सेस हटा दिया गया था। इसके बाद से पेज को “ओम प्रकाश रमण” नामक एक अन्य आईडी से संचालित किया जा रहा था।

साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना (Cyber Police Station) की टीम जांच में जुट गई है। मंत्री के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पेज को रिकवर कर लिया जाएगा और जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए तकनीकी जांच जारी है।

spot_img

Latest articles

दयाल स्टील फैक्ट्री चोरी कांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

Dayal Steel Factory theft Case Solved : रामगढ़ थाना क्षेत्र के चाहा स्थित दयाल...

उत्पाद विभाग की सख्ती, अवैध शराब पर कड़ा एक्शन

Strictness of the Excise Department: जिले में उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों...

DSPMU में आदिवासी जीवन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, साहित्य और सिनेमा में उठे अहम सवाल

National Seminar on Tribal life in DSPMU : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU)...

पंडरा बाजार यार्ड में अब नहीं होंगे चुनावी काम, हाईकोर्ट का सख्त निर्देश

Strict instructions from Jharkhand High Court : रांची के कृषि उत्पादन बाजार समिति, पंडरा...

खबरें और भी हैं...