झारखंड : नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की की मांग में भर दिया सिंदूर, इसके बाद…

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: शनिवार को धनबाद (Dhanbad) के सरायढेला थाना (Saraidhela Police Station) क्षेत्र में एक हैरत में डालने वाली घटना सामने आई है।

बताया जाता है कि एक 17 साल के नाबालिग लड़के ने एक 14 साल की नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया।

इसकी जानकारी लड़की की मां को मिली तो थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

मां का आरोप है कि नाबालिग लड़का जबरन बेटी को घर ले गया और परिवार वालों के सामने उनके कहने पर मांग में सिंदूर डाल दिया।

सरायढेला पुलिस (Saraidhela Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी के परिवार वालों को थाना बुलाकर पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि आरोपी फरार है।

आरोपी की बहन के साथ पीड़िता की दोस्ती

पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी बेटी और आरोपी लड़का पूर्व में कोलफील्ड स्कूल (Coalfield School) में साथ पढ़ते थे। उनके बीच पहले से जान-पहचान है।

उसी स्कूल में लड़के की बहन भी पढ़ती थी। लड़के की बहन के साथ उनकी बेटी की दोस्ती थी।

17 जून को उक्त लड़का उनकी बेटी को यह कह कर अपने साथ घर ले गया कि उसकी बहन ने बुलाया है।

उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। मेरी बेटी उसके घर चली गई।

लड़के की मां और बहन के कहने पर उसने सिंदूर लेकर मेरी बेटी की मांग में डाल दिया।

TAGGED:
Share This Article