JEE Advanced 2023 में लोहरदगा के आयुष ने किया टॉप, ऑल इंडिया रैंक 94

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : आयुष सिंह ने जेईई एडवांस्ड 2023 (JEE Advanced 2023) की परीक्षा में झारखंड में टॉप किया है।

उसकी ऑल इंडिया रैंकिंग (All India Ranking) 94 है। आयुष लोहरदगा (Lohardaga) शहर के संजय गांधी पथ निवासी रवि भूषण सिंह और नीलिमा सिंह का पुत्र है।

उसकी सफलता से पूरा परिवार खुश है। JEE Advanced का रिजल्ट आते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। आयुष के दोस्त और रिश्तेदारों ने भी उसे सफलता पर बधाई दी है।

आयुष ने लोहरदगा MBDAV पब्लिक स्कूल (MBDAV Public School) से 10वीं की परीक्षा पास की थी।

11वीं और 12वीं की परीक्षा एलले गार्डन रांची से उत्तीर्ण की थी।आयुष ने कठिन परिश्रम और समय प्रबंधन के बदौलत लक्ष्य प्राप्त किया है।

माता-पिता बोले, बेटा लक्ष्य के प्रति था गंभीर

बताते चलें कि आयुष के पिता रवि भूषण सिंह हिंडालको कंपनी में लोहरदगा रेलवे साइडिंग स्थित अनलोडिंग स्टेशन के साइडिंग इंचार्ज हैं और माता नीलिमा सिंह लोहरदगा में ही शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षिका हैं।

माता-पिता ने बताया कि आयुष शुरू से ही अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर था। वह 10 से 12 घंटे रोजाना पढ़ाई करता था।

TAGGED:
Share This Article