Homeक्राइमझारखंड : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

झारखंड : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Published on

spot_img

पाकुड़: जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपित सुराज शेख मुफसिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटी गाव का रहने वाला है।

पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपित शादी का झांसा देकर विगत डेढ़ माह से उसका यौन शोषण कर रहा था।

चौदह वर्षीय नाबालिग ने जब उससे शादी करने की बात कही तो सेराज शेख मुकर गया। आखिरकार पीड़ित ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी।

उसकी मां ने भी उस पर शादी का दबाव बनाया लेकिन विफल रही।

इसके बाद उसने सेराज शेख के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने सोमवार की देर शाम छापामारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मुफसिल थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया है।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...