पलामू में निर्माणाधीन पार्क में की तोड़फोड़, FIR दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के पंपू के पास निर्माणाधीन पार्क में मंगलवार को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किया गया।

पार्क के ठेकेदार नरेन्द्र नाथ मिश्रा ने शहर थाना में घटना की जानकारी लिखित आवेदन में दिया है।

आवेदन में उन्होंने कहा है कि नरेन्द्र नाथ मिश्रा कन्सट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड को नगर निगम द्वारा बेलवाटिकर में पम्पुकल के समीप पार्क का निर्माण एवं सौंद्रीयकरण का कार्य सौंपा गया है, जो वह इस कार्य को करवा रहे हैं।

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बन रहे कार्यस्थल में तोड़ फोड़ की गई है जिसमें काफी क्षति हुई है। थाना प्रभारी से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Share This Article