झारखंड नगर निकाय चुनाव: सुबह 9 बजे तक 12% हुआ मतदान, जानिए अपने शहर का हाल

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 9 बजे तक राज्य में कुल 12% मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआती घंटों में ही लोग घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे।
राजधानी रांची नगर निगम में अब तक 7.28% मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों की बात करें तो बुंडू नगर पंचायत में 11.74% मतदान हुआ है। गढ़वा नगर परिषद में 11.65% और श्री बंशीधर नगर पंचायत में 12.18% वोटिंग दर्ज की गई है।

मंझिआँव नगर पंचायत में अब तक 12.68% मतदान हो चुका है। इसके अलावा मिहिजाम नगर परिषद में 9.83% और जामताड़ा नगर पंचायत में 10.24% मतदाता वोट डाल चुके हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है। अब देखना होगा कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में कितनी बढ़ोतरी होती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।