कोल्हान बंद!, नक्सलियों की पोस्टरबाजी, लिखा-खून का बदला खून

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kolhan Bandh: कोल्हान बंद से पूर्व पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में Naxalites ने पोस्टरबाजी की है। माओवादियों ने मंगलवार को चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के रंगामाटी क्षेत्र में पोस्टर और Banner लगाया है।

आज सुबह जब लोग घरों से निकले तो देखा कि भाकपा माओवादी Naxalites का Poster और बैनर लगा हुआ था।
Poster में Naxalites ने लिखा है, कोल्हान सारंडा लिपुंगा के शहीद वीरांगनाओं को शत-शत लाल सलाम। मार का बदला मार है। खून का बदला खून। इसमें निवेदक में दक्षिण जोनल कमेटी भाकपा माओवादी है।

पोस्टर से साफ है कि नक्सलियों ने Naxalites विरोधी अभियान का विरोध किया है। यह पोस्टर-बैनर नक्सलियों ने चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के रंगामाटी हाट बाजार और प्राथमिक विद्यालय जेनाबेड़ा के पास लगाया है।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षाबलों के जवान Kolhan और सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं।

इस अभियान से Naxalites घटनाओं पर लगाम लगा है। हाल ही में सुरक्षा बलों के जवानों को नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली थी।

मुठभेड़ में पुलिस ने छह नक्सलियों को मार गिराया था। इस वजह से भाकपा माओवादी नक्सलियों ने 10 जुलाई को कोल्हान प्रमंडल में बंद का अह्वान किया है।

Share This Article